जिलाधिकारी ने बिलासपुर में गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने बिलासपुर में गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
अमरिया विकास क्षेत्र के गांव बिलासपुर में स्थित गौ आश्रय स्थल का सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह न निरीक्षण किया। इस दौरान गौ आश्रय स्थल में हरा चारा नहीं मिलने एवं खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी जताई। अन्य कमियां मिलने से सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम को गौ आश्रम स्थल में क्षमता से अधिक गोवंश मिले। गो आश्रय स्थल की छमता 90 की है, लेकिन यहां 161 गोवंश पशुओ को संरक्षित किया जा रहे थे। डीएम ने गौवंशों की जानकारी लेने के साथ ही गौ आश्रम स्थल का रजिस्टर व चारा संबंधी जानकारी ली। मौके पर हरा चारा न मिलने पर नाराजगी जताई। सचिव द्वारा गो आश्रय स्थल के गोबर प्रबंधन का ब्योरा न देने पर सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके अलावा गो आश्रय स्थल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।