पीलीभीत में हिन्दू युवा वाहिनी जिला कार्यकारिणी टीम का किया गया गठन
शोभित शर्मा जिला प्रभारी व गौरव शुक्ला को बनाया गया जिलाध्यक्ष

पीलीभीत में हिन्दू युवा वाहिनी जिला कार्यकारिणी टीम का किया गया गठन
शोभित शर्मा जिला प्रभारी व गौरव शुक्ला को बनाया गया जिलाध्यक्ष
पीलीभीत।हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रदेश में सख्त शासन से अनुशासन बना हुआ है। कुछ लोग देश में अमन चैन से परेशान हैं।प्रदेश अध्यक्ष का हिन्दू युवा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी गठन समारोह में आने पर स्वागत किया गया। कार्यकारिणी के गठन के क्रम में शोभित शर्मा को जिला प्रभारी, गौरव शुक्ला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रशांत त्रिवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश सिंह को जिला महामंत्री, सुमित दीक्षित व हिमांशु दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, रोहित गुप्ता को मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपे। बरखेड़ा, पीलीभीत,पूरनपुर, बीसलपुर में कार्यकारिणी का विस्तार होगा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह, आशीष सक्सेना आदि ने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने ढकिया स्थित श्री सिद्धनाथ देवस्थल पर पूजा अर्चना भी की और महंत पुजारी गजेन्द्र सिंह से आशीष लिया।