अमरिया ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ इकाई के अध्यक्ष चुने गए शिव कुमार

अमरिया ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ इकाई के अध्यक्ष चुने गए शिव कुमार
पीलीभीत।अमरिया रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के चुनाव संपन्न हुआ जिसमें 187 मतदाताओं में 176 सफाई कर्मचारियों ने मतदान में भाग लिया। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें शिवकुमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए जितेंद्र कुमार को मंत्री घोषित किया गया।रविवार को 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ इसके बाद चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्ति रूपलाल व सहायक मोहम्मद वली, धर्मपाल, अमित कश्यप, हुकुम सिंह की मौजूदगी में मतगणना हुई। रूपलाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शिव कुमार ने 111 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी श्रीपाल राठौर को 50 मतों से पराजित किया।ब्लॉक मंत्री पद पर जितेंद्र कुमार 117 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सुखदेव सिंह को 62 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष सागर ने 92 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी विनोद कुमार को 12 मतों से हराया।संगठन मंत्री पद पर इरशाद अहमद ने 86 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी तनवीर अहमद को 2 वोटो से पराजित किया। संप्रेरक्षक पद पर देवी दास ने 112 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राजीव वाल्मीकि को 64 मतों से हराया।