Uncategorized
बाज़ की शरारत से बिफरी मधुमक्खियों ने कई राहगीर को दौड़ाया, कई सूजे

बाज़ की शरारत से बिफरी मधुमक्खियों ने कई राहगीर को दौड़ाया, कई सूजे
पीलीभीत। बाज ने मधुमक्खी के छत्ते पर झपट्टा मार दिया। जिससे हाईवे पर आने जाने वाले राहगीरों पर मधुमक्खी झपट पड़ी और कई लोगों को घायल कर दिया।
ज्ञात होकि घटनाक्रम घुंघचाई गांव के पास कब्रिस्तान के निकट का है। जहां पर एक पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। जिस पर बाज द्वारा जा झपट्टा मार दिया गया। जिससे रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार और राहगीरों को मधुमक्खियां ने जमकर हमलावर हो गई। मधुमक्खियों के हमले में नबी नगर निवासी हृदय प्रकाश और उनकी पत्नी स्नेह लता के अलावा सिमरिया निवासी संतु कुमार के अलावा पंकज यादव घायल हो गए। जैसे तैसे लोगों ने आग जलाकर लोगों को राहत दिलवाई। घायल लोगों को निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया।