
पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार भाई आवारा पशु से टकराकर घायल
पूरनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस लौट रहे बाइक सवार हाईवे पर बैठे आवारा पशु से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव बनई निवासी कपिल गंगवार अपने भाई अर्षित गंगवार के साथ लखीमपुर खीरी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने को गए हुए थे। रात्रि के समय में दोनों भाई बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पूरनपुर पीलीभीत आसाम हाईवे एक ढाबा के पास में पहुंचे तभी आवारा पशु से बाइक टकरा गई। इस हादसें में दोनों भाई जख्मी हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें कपिल गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात कपिल गंगवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।