https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
धर्म

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पहले कलीनगर में निकली कलश यात्रा, 1 अप्रैल को होंगे विवाह संस्कार 

कलश यात्रा

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पहले कलीनगर में निकली कलश यात्रा, 1 अप्रैल को होंगे विवाह संस्कार

 

कलीनगर, पीलीभीतअखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर से जल भरकर विभिन्न गलियों में यात्रा घूम कर रामलीला मैदान में पहुंची।यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

इस यज्ञ से शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। इस महायज्ञ का आयोजन स्थानीय समाज के हर वर्ग के लिए है, और इसमें सभी को योगदान देने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से यज्ञ में भाग लेने और धार्मिक क्रियाओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने की अपील की।

आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। महायज्ञ के आयोजन के उपलक्ष्य में आयोजन स्थल पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। गायत्री परिजन के लोग संपर्क कर रहे थे। बुधवार को महायज्ञ की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित हुई थी। यज्ञ के प्रचार-प्रसार को लेकर एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें कलीनगर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए। रैली का उद्देश्य यज्ञ के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने भी पहुंचकर कलश यात्रा में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!