इंग्लैंड भेजने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र और शोमनी से 12.90 लाख की ठगी

इंग्लैंड भेजने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र और शोमनी से 12.90 लाख की ठगी
पूरनपुर,पीलीभीत।इंग्लैंड भेजने के नाम पर ग्रामीण से 12 लाख से अधिक की ठगी की गई। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र और शोमनी से कई दिन तक उसे गुमराह किया गया। रुपए वापस मांगने पर धमकी दी। धोखाधड़ी का शिकारी हुआ ग्रामीण काफी परेशान है। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्जकिया है।बहराइच जनपद के थाना मूर्तीहा के गांव धर्मापुर निवासी गुरदास सिंह ने 2 साल पहले इंग्लैंड जाने के लिए हाईवे पर हंबर इंस्टीट्यूट के संचालक जसकरण सिंह, गगनजीत सिंह, चरनजीत सिंह चन्ना सहित चार लोगों से संपर्क किया था। झांसे में आकर उन्होंने अपने पार्टनर प्रभजोत सिंह के खाते से 7 लाख 90 हजार व 5 लाख नगद दिया था। कुल 12 लाख 90 हजार आरोपियों के पास पहुंचने के बावजूद विदेश भेजने के लिए कई दिन तक टाल मटोल करते रहे। आरोपियों ने फर्जी बड़ा कर फर्जी अंक पत्र और फंड दिखाकर ठगी की। काफी कहने के बाद आरोपियों ने रिफ्यूजी लेटर आने की बात कही। कई दिन तक आरोपी टालमटोल करते रहे। रुपए वापस मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।