जेकेएसएस की मासिक बैठक में संघठन के सशक्तिकरण पर दिया बल

जेकेएसएस की मासिक बैठक में संघठन के सशक्तिकरण पर दिया बल
पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के नगर निरंजन कुंज कॉलोनी पीलीभीत में संघठन के नगर प्रभारी हिम सागर शर्मा के आवास पर माह के प्रथम रविवार को सामाजिक संघठन जन कल्याण सुरक्षा संघ जेकेएसएस के पदाधिकारीयों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन किसान मजदूर असहाय शोषित वंचित व कमजोर कमजोर वर्ग के लोगों की सम्पूर्ण भारत में मदद करने के लिए बनाया गया है संगठन में एक बार सदस्यता लेने के बाद हमेशा के लिए सदस्य बने रहेंगे।ऐसा राष्ट्रीय कमेटी के परामर्श से संशोधन किया गया जो निष्क्रिय पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर विचार करके उनके पदों से प्रभावहीन करने को कहा,राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने समस्त पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा राजनैतिक व सामाजिक फूट डालने वाले लोगों से सावधान रहे क्योंकि यह लोग संगठन को कमजोर करने का हर संभव प्रयास करते रहते हैं यह लोग गरीब शोषित एवं वंचित लोगों को अपना भाग्य विधाता समझकर उनको गुमराह कर अपनी रोटियां सेकने का कार्य करते रहते है।सरकारी योजनाओं का गरीबों को आभास न करा कर स्वयं उनकी आड़ में इनका शोषण करते हैं।जिला प्रभारी मूलचंद पाण्डेय ने संचालन के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारीयों को एकजुट होकर समस्याओं के निदान के लिए संघर्षशील रहने का आवाहन किया।युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक इस माह में नए सदस्यों को संगठन में जुड़ने युवाओं को अधिक से अधिक संगठन में जुड़ना चाहिए। युवा ही देश का भविष्य तय करेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट जागीर सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष बरेली रामनरेश दीक्षित तहसील अध्यक्ष बीसलपुर सोम प्रकाश पाल तहसील अध्यक्ष अमरिया राजू सिंह तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत हिमसागर लाल शर्मा नगर प्रभारी पीलीभीत मीना सिंह जिला उपाध्यक्ष महिला रामगुनी पाल जिला संगठन मंत्री महिला आशा वर्मा तहसील उपाध्यक्ष महिला अमरिया कमला देवी पाल न्याय पंचायत अध्यक्ष टोडरपुर उषा कुमारी नगर संरक्षक महिला पीलीभीत चन्द्र कान्ता नगर अध्यक्ष महिला पीलीभीत छाया देवी नगर सचिव महिला रेशमा देवी ब्लाक महासचिव महिला ललौरीखेड़ा हरि सिंह यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास शिव सिंह यादव ग्राम अध्यक्ष ढ़किया केसरपुर जयवीर सिंह कश्यप ग्राम अध्यक्ष सुहास विकास सिंह सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे!