https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

SP ने भारत नेपाल सीमा का लिया जायजा, SSB, APF नेपाल से ली जानकारी, गोष्ठी भी की

एसपी ने भारत नेपाल सीमा का लिया जायजा, SSB, APF नेपाल से ली जानकारी, गोष्ठी भी की

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा सीमा सुरक्षा बल, APF नेपाल एवं जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना माधोटांडा क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल का निरीक्षण किया। उन्होने  अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पिलर सुन्दरनगर व कुतिया कवर आदि संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। अमित कुमार (महानिरीक्षक SSB पीलीभीत सेक्टर), अनिल कुमार शर्मा (उपमहानिरीक्षक SSB पीलीभीत सेक्टर), शेर सिंह चौधरी (कमान्डेंट SSB 49वीं बटालियन) आदि के साथ समन्वय गोष्ठी की गई। गोष्ठी में भारत-नेपाल सीमा पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीमापार अपराधों की रोकथाम, तस्करी नियंत्रण, तथा खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को मजबूत करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!