राजनीति रंजिश में किसान के खेत से निकाला जा रहा चकरोड

राजनीति रंजिश में किसान के खेत से निकाला जा रहा चकरोड
किसान ने तहसीलदार से की शिकायत
पूरनपुर। चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान किसान पर जमीन में जबरन चकरोड निकाला का आरोप है। पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम का किसान और उसके परिजनों ने विरोध किया। मामले की शिकायत तहसीलदार से की गई है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव दोदपुर खल्लपुर निवासी छोटेलाल पुत्र नेतराम की गांव से ही करीब संक्रमणीय भूमि है। इसमें उनकी पत्नी रामबेटी सह खातेदार हैं। इसका राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है। वह अपनी जमीन पर काबिज भी हैं। आरोप है ग्राम प्रधान नंदराम, भगवत शरण राजनीति रंजिश मानते हैं। इसी के चलते वह किसान की जमीन से जबरन चकरोड निकलवा रहे हैं। बुधवार राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची। जानकारी लगने के बाद किसान और उनके परिवार के लोगों ने पहुंचकर विरोध किया। किसान का कहना है उनकी जमीन से कोई चकरोड राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है। जबकि निकास खेत से पूर्व साइड में है। इसे पूर्व में एक व्यक्ति ने खेत में मिलाकर बिक्री कर दिया था। मामला पीलीभीत सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। किसान ने मामले की शिकायत तहसीलदार से की है।