https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

अग्नि पीड़ित किसानों से मिले अशोक राजा, जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग

जान जोखिम मंडल कर फसल बचाने वाले युवक को जाबाजी का पुरस्कार दिलाने को कहा

अग्नि पीड़ित किसानों से मिले अशोक राजा, जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग

जान जोखिम मंडल कर फसल बचाने वाले युवक को जाबाजी का पुरस्कार दिलाने को कहा

पीलीभीत। कलीनगर में खेतों में खड़ी गेहू की फसल को अपनी आगोश में लेकर जमकर कहर बरपाया था। पंडरा मु.कलीनगर में लगभग 15-20 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर स्वाहा कर दिया था। आंखों के सामने ही फसल को जलता देख किसान बदहवास हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था। आग की चपेट में आने से कलीनगर वार्ड दो के सभासद किसान सुखदेव पासवान, उनके भाई रामदास का ढ़ाई ढाई एकड़, गुरनाम का पांच एकड, लखविंदर, दिलवाग, विक्रम, संदीप, मुकेश यादव, जयदेव पासवान सहित अन्य किसानों का गेहूं राख हो गया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका गनीमत रही कि हवा तेज नहीं थी। आग लगने की जानकारी पर भाजपा नेता अशोक राजा ने पीड़ितों के घर पहुंचकर गहरा दुःख प्रकट किया था। उन्होंने कहा की “किसानों का पूरे साल इस फ़सल का इंतजार रहता है। कई सपने जुड़े होते और इस तरह की घटनाओ से वह टूट जाते है। वह सभी किसानो का दुःख कम करने आए है। उन्होंने एसडीएम कलीनगर से वार्ता कर ज्ञापन सौंपकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा जान जोखिम में डालकर दिलबाग सिंह ने गेहूं के खेत की जुताई की थी। इसमें वह झुलस भी गए थे। उन्होंने एसडीएम से उनके इस प्रयास के लिए युवक को जांबाजी और बहादुरी का पुरस्कार दिलाने का भी पत्र दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!