https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

65 साल से रह रहे 800 परिवारों के जमीनी सर्वे की मांग, कृषि मंत्री से मिले बीजेपी नेता

65 साल से रह रहे 800 परिवारों के जमीनी सर्वे की मांग, कृषि मंत्री से मिले बीजेपी नेता

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु समिति, मनजीत सिंह ने आज प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरनपुर तहसील के ग्राम पंचायत बमनपुर भागीरथ, टाटरगंज, कंबोज नगर में पिछले 65 वर्षों से रह रहे 800 परिवारों के जमीनी सर्वे की मांग की।मनजीत सिंह ने मंत्री को बताया कि 1958 में नानक सागर डैम के बदले 144 परिवारों को इन ग्राम पंचायतों में बसाया गया था। इनमें से 98 परिवारों ने अपनी जमीन अन्य 800 परिवारों को बेच दी और दूसरी तहसीलों में बस गए। अब जब प्रशासन विस्थापित परिवारों का सर्वे कर रहा है, तो केवल उन्हीं 98 परिवारों को शामिल किया जा रहा है, जिन्होंने 1962 में अपनी जमीन बेच दी थी। जबकि 800 किसान परिवार, जिन्होंने 1962 में यह भूमि खरीदी थी और 65 वर्षों से लगातार खेती कर रहे हैं, उन्हें सर्वेक्षण से बाहर रखा गया है। इसे लेकर मनजीत सिंह ने कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख को 800 किसानों की सूची सौंपी और इस अन्याय को रोकने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किया इन 800 परिवारों को न्याय मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!