सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 372 जोड़े, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दिया आर्शीर्वाद

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 372 जोड़े, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दिया आर्शीर्वाद
ब्लाक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह में दिया आशीर्वाद
पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह,सभ्यता वर्मा- ब्लॉक प्रमुख मरौरी, ब्लॉक प्रमुख अमरिया- श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह चन्द्रमोहन विश्नोई-जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य जनपदीय अधिकारीगण द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह नवीन मण्डी स्थल पीलीभीत में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 393 के सापेक्ष 372 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 25 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए।इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर-बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार गुरूवार को कुल 372 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 10000/- की एक ट्रॉली बैग, वर वधू हेतु वस्त्र, वैनिटी किट, पगड़ी, डिनर सेट, दीवार घड़ी,फेंटा,बिछिया,पायल आदि जोडों को दिया गया।कार्यक्रम के आयोजन हेतु विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री, भोजन, पण्डाल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 6000- मात्र निर्धारण किया गया