खीरी के युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे लाखों, आईलेट्स सेंटर किया बंद पूरनपुर। विदेश

खीरी के युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे लाखों, आईलेट्स सेंटर किया बंद
पूरनपुर,पीलीभीत।विदेश भेजने के नाम पर पड़ोसी जनपद के युवक से लाखों रुपए की ठकी की गई। कुछ दिन बाद आरोपी ने काम न होने की बात कही। विरोध करने पर आधी धनराशि वापस कर दी। इसके बाद वह आईलेट्स केंद्र बंद कर गायब हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैविदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले माह कोतवाली में एसपी ने कैंप लगाकर सैकड़ो की शिकायतें सुनी थी। मामले में लगभग सवा सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। ताजा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मोहम्मदी के गांव रसूलपुर निवासी हरबंस सिंह ने बताया नवंबर 2022 में वह पीलीभीत जनपद की कोतवाली पूरनपुर के गांव सिंहपुर निवासी प्रदीप सिंह से मिले थे। आरोपी पूरनपुर में कॉन्ट्रैक्ट ओवरसीज आईलेट्स संचालक है। ग्रामीण ने अपने पुत्र अनमोल सिंह को इंग्लैंड भेजने की बात की। 10 लाख विदेश भेजने का तय हुआ। इसमें ग्रामीण में डेढ़ लाख रुपये नगद व 12 जून 2023 को 3 लाख 60 हजार वीजा सर्विस कैंसिल की खाते में, 24 अगस्त 2023 को डेढ़ लाख, 25 सितंबर 2023 को डेढ़ लाख प्रदीप सिंह के खाते में भेजें। कुल 8 लाख 10 हजार प्रदीप ने उनसे ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने काम न होने की बात कहीं। ग्रामीण ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने अलग-अलग तारीख को में 4 लाख 24 हजार रुपए उनके खाते में भेजें। एक साल पहले वह आईलेट्स सेंटर बंद कर चला गया। आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपी का मोबाइल भी बंदा रहा है। धोखाधड़ी कर आरोपी ने 3 लाख 40 हजार रुपए ठग लिए है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।