उत्तर प्रदेश
दहेज के खातिर महिला की बेहरमी से पीटा, पुलिस से की शिकायत

दहेज के खातिर महिला की बेहरमी से पीटा, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर,पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी मुस्कान बेगम पत्नी इरफान शेख ने बताया कि उसकी शादी गांव के रहने वाले इरफान शेख के साथ में हुई थी। परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के आनुसार शादी में दान दहेज दिया था। आरोप है कि पति इरफान व उसके माता सहित परिवार के अन्य लोग महिला पर अतिरिक्त दहेज़ में कार की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर उक्त लोग महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। उक्त लोगों ने महिला की बेहरमी से पिटाई कर दी। जानकारी लगने पर महिला के परिजन पुत्री के घर पहुंच गए। इस पर उक्त लोगो ने उनकी भी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।