https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

बिना गन्ना के पर्ची न बनाने पर केंद्र प्रभारी को पीटा, दो पर केस

बिना गन्ना के पर्ची न बनाने पर केंद्र प्रभारी को पीटा, दो पर केस

पीलीभीत। बिना गन्ना के पर्ची बनाने का विरोध करने पर क्रय केंद्र प्रभारी की पिटाई लगा दी थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पूरनपुर के बाद घायल की बरेली रुहेलखंड में डॉक्टरी हुई। मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सुमित कुमार सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया कला में गन्ना क्रय केंद्र पर सेंटर इंचार्ज थे। 10 मार्च को वह गन्ना तौल रहे थे। तभी गांव के रहने वाले आतेश और मनोज पहुंचकर बिना गन्ने की पर्ची बनाने का दबाव बनाने लगे। सेंटर इंचार्ज ने बिना गन्ना के पर्ची बनाने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई लगा दी। घायल को पूरनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 मार्च को उसे पीलीभीत से बरेली रोहिलखंड अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!