https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

भाकियू द्वारा तहसील मुख्यालय पर बैठक कर समस्याओं पर हुई चर्चा।

भाकियू द्वारा तहसील मुख्यालय पर बैठक कर समस्याओं पर हुई चर्चा।

अमरिया तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के तहसील अध्यक्ष राम गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में किसानों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव व नायब तहसीलदार रमेश सिंह को किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। पुरानी शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी की गई एवं जल्द से जल्द भंगा मोहम्मदगंज देवहा नदी पुल के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र बनाया जाने की मांग की गई। खतौनी और घरौनी में जो गड़बड़ी है उन्हें प्रत्येक गांव में प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर सही कराए जाने आदि मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष भजनलाल किरोधी, तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, बालक राम, राजेंद्र प्रसाद, मीना देवी, नीलम, विमला देवी, मास्टर दौलत सिंह, बाबूराम वर्मा, ओंकार सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!