https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेगी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा

4 एवं 5 मार्च की नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगी कार्यशाला

4 एवं 5 मार्च की नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगी कार्यशाला

विकास सिंह ब्यूरो,पीलीभीत।

ब्यूरो, पीलीभीत।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 4 एवं 5 मार्च को विज्ञान भवन नई दिल्ली में महिला पंचायत प्रतिनिधियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर महिलाओं के अधिकारों, समानता, और उनके समग्र सशक्तिकरण के विषयों पर चर्चा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और उन्हें समाज में अपने स्थान को सशक्त रूप से पहचानने में मदद करना है।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों द्वारा कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा, जो महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर फोकस करेंगे। पीलीभीत जिले की मरौरी प्रमुख कुमारी सभ्यता वर्मा एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने नई दिल्ली जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर के बेहतर काम करने वाले महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर और सशक्त बनाया जाएगा।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं जाने के उपलक्ष्य में 4 एवं 5 मार्च को महिला पंचायत प्रतिनिधियों की विज्ञान भवन नई दिल्ली में दो कार्यशाला का आयोजन कराएं जाने की सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी ने दी है। जिसमें जिले की मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, कृष्णा देवी सहायक विकास अधिकारी बीसलपुर व अमरिया ब्लॉक की पंचायत सुस्वार की ग्राम प्रधान ममता देवी व मरौरी ब्लॉक की पंचायत औरिया की ग्राम प्रधान निर्मला देवी का नाम शामिल है। जिला पंचायत राज रोहित कुमार अधिकारी ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों की पहचान दिलाना है। इस साल की कार्यशालाओं में “महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण”, “समान कार्य, समान वेतन”, “महिलाओं का स्वास्थ्य और कल्याण”, और “सामाजिक सुरक्षा और अधिकार ” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!