https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

महिला दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

लड़कियो को अवसर प्रदान किए जाएं वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं: ऋतुराज पासवान

महिला दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

लड़कियो को अवसर प्रदान किए जाएं वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं: ऋतुराज पासवान

पूरनपुर,पीलीभीत।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में शैक्षणिक संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।सुचेतना समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में टांडा गुलाबराय मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य महिलाओं के लिए लैंगिक समानता की आवाज है।उन्होने आगेलकहा कि यदि पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों व लड़कों में मतभेद नहीं करना चाहिए।लड़कियों को लड़कों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं।हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल की थीम है ‘बैलेंस फॉर बेटर’ यह थीम महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्साहित करना है।लड़कियों को अवसर प्रदान किये जायें तो वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। इस दौरान छात्राओं को उपहार वितरण किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!