गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
हजारा,पीलीभीत।शुक्रवार को सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी और प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तराई के सिख तहसील पूरनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम ग्राम बैल्हां में पहुंचे।इसके पूर्व में भी यह शिष्ट मंडल 6 जनवरी 2025 को गुरुद्वारा सिंह सभा के ग्राम बैल्हा में आया था।सरदार हरपाल सिंह जग्गी पूर्व राज्य मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने अवगत कराया कि इस क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्रों में जो कि नेपाल सीमा से सटे हैं नेपाल से आए फादर इसाई द्वारा सिखो वह हिंदुओं का धर्म परिवर्तन अंधविश्वास व धन का प्रलोभन देकर कर रहे हैं।हम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं कि इन क्षेत्रों में 4000 सिख एवं बडी तादाद में हिंदू थारु जनजाति का धर्म परिवर्तन ईसाई धर्म में निरंतर किया जा रहा है।इसकी सूचना संस्था द्वारा एसजीपीसी अमृतसर को दिया जा चुका है यह भारत के दुश्मन देशों और उनकी एजेंसियों द्वारा साजिश है।इसको लेकर सिंख समाज में भारी दोष है।इसी श्रृंखला में सरदार हरपाल सिंह राणा प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया की अगामी 21फरवरी 2025 एवं 22 फरवरी 2025 को साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवार ग्राम बैल्हां के स्थानीय गुरुद्वारा से कराया जा रहा है जिसका सहयोग एसजीपीसी के अंतर्गत उत्तराखंड मिशन द्वारा किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि इस दिन अमृत संचार भी कराया जाएगा और भटके हुए सिक्कों को घर वापसी का आग्रह किया जाएगा।धन प्रलोभन एवं अंधविश्वास को बढ़ावा देकर धर्म परिवर्तन गैरकानूनी है एवं उनकी स्वेच्छा से नहीं माना जा सकता जो की असंवैधानिक है।इस संबंध में जिलाधिकारी लखीमपुर,पीलीभीत एवं स्थानीय विधायक से भी वार्ता समाधान हेतु की जाएगी।प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह ने अवगत कराया कि जो भी सिख इन धर्म परिवर्तन वालों के विरुद्ध आवाज उठाता है उसका खालिस्तान मानसिकता समर्थक बात कर थाने में सूचना दी जाती है जिसको प्रशासन को ध्यानपूर्वक गहनता से समझना होगा जिससे कोई अनुचित कार्रवाई किसी भी सिख के खिलाफ ना हो पाए।इस कार्य को सुचारू रूप से करने हेतु यहां के स्थानीय सिखों की संस्था द्वारा कमेटी का भी गठन किया जा रहा है।इस मौके पर गुरु द्वारा प्रबंधक गुरदयाल सिंह,उप प्रबंधक जसवंत सिंह,सचिव छिंद्र पाल सिंह के अलावा सदस्य गण मक्खन सिंह महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह पीजी,जयमल सिंह और जरनैल सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में तराई के सिख व स्थानीय लोग मौजूद रहे।