https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

गन्ना क्रय केंद्र रम्पुरा कोन पर किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

गन्ना क्रय केंद्र रम्पुरा कोन पर किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

पूरनपुर,पीलीभीत।दिo किसान सहकारी चीनी पूरनपुर पूरनपुर के गन्ना क्रय केन्द्र रम्पुरा कोन पर गन्ना किसानों ने चीनी मिल पूरनपुर के अधिकारियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।पूरनपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र रम्पुरा कोन पर अभी भी गन्ना किसानों के खेतों पर काफी गन्ना खड़ा हुआ है चीनी मिल पूरनपुर के गन्ना अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण गन्ना क्रय केन्द्र रम्पुराकोन के गन्ना किसानों को समय रहते पर्याप्त गन्ना सप्लाई पर्चीयां नही दी गईं अब किसानों को गन्ना क्रय केन्द्र बन्द करने का फरमान चीनी मिल के अधिकारियों ने सुना दिया जिससे गन्ना किसानों में हडकंप मच गया।किसानों ने इस समस्या से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक तहसील अध्यक्ष पूरनपुर कुलवंत सिंह को दी कुलवंत सिंह सोनी ने मौके पर पहुंच कर गन्ना किसानों की समस्याओं को सुना और संगठन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह को पूरी गन्ना किसानों की समस्याओ से अवगत कराया गन्ना।किसानों की समस्याओ को संज्ञान लेकर जिलाध्यक्ष ने जिला गन्ना अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी समस्याओं से अवगत करा दिया है।तथा चीनी मिल के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि जब तक किसानों का एक- एक गन्ना पेराई नही हो जाता तब तक चीनी मिल पूरनपुर को किसी भी दशा में बन्द नही होने दिया जायेगा।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के साथ हर समय खड़ी है किसानों को शोषण किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!