https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

भाकियू भानू न भ्रष्टाचार व किसानो की समस्याओं को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भाकियू भानू न भ्रष्टाचार व किसानो की समस्याओं को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं के खिलाफ ब्लॉक ललौरीखेड़ा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने की और संचालन बालमुकुंद प्रजापति ने किया। भजनलाल क्रोधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद गन्ना किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक गन्ने का उचित मूल्य तय नहीं किया गया है, जबकि इसे ₹425 से ₹450 प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पारदर्शी जांच के बाद लाभ देने की मांग की। डोरी लाल पाल ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहानाबाद पुलिस आम जनता के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार नहीं कर रही और भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं, जिला सचिव डालचंद मौर्य ने पीलीभीत तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि तहसीलदार आम जनता की समस्याओं के समाधान में असफल रहे हैं। धरने में राम बहादुर पाल, बेणीराम मौर्य, अमर सिंह वर्मा, सेवाराम पासवान, सुरेश पासवान, हुलासी राम, मदनलाल, परसादी लाल, परमेश्वरी दयाल, दयाराम प्रजापति, राधेश्याम पासवान, चमेली देवी, कमला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!