समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मधुबन कंपलेक्स होटल में हुई संपन्न

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मधुबन कंपलेक्स होटल में हुई संपन्न
पीलीभीत,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 129 विधानसभा पूरनपुर की मासिक बैठक का आयोजन पूरनपुर के मधुवन कॉम्लेक्स (होटल) में किया गया। बैठक की अध्यक्षता 129 विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने की, जबकि बैठक का संचालन सतीशचंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027 के चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर एवं सेक्टर स्तर तक पहचाने की अपील की।पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय भारती ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों,छात्रों और नौजवानों के उत्पीड़न को जन-जन पहुंचाकर उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। 129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी निष्क्रियता दिखाएंगे, तो उनको तत्काल पदमुक्त करके नए कार्यकर्ता को मौका देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।