https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने सचिन गंगवार

प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने सचिन गंगवार

पीलीभीत।विवादों के बीच घिरे राष्ट्रीय ग्रामीण पंचायती राज ग्रामीण प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यपाल को पद से हटाया दिया गया।संगठन का जिलाध्यक्ष पद पर सचिन गंगवार को नियुक्त किया गया है।पूरनपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत अमरैया कलां के ग्राम प्रधान सत्यपाल शर्मा कई वर्षों से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष थे।2021 के पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने जनपद पीलीभीत में संगठन को मजबूत करने के लिए सत्यपाल शर्मा पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया।प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने जनपद पीलीभीत में गरीबों की मदद,प्रधानों की समस्या का समाधान, समाज में संगठन की नीति और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।कुछ माह पूर्व गांव अमरैया कलां निवासी गंगाराम, रामचन्द्र, द्वारिका प्रसाद, मोहनलाल आदि दर्जनों ग्रामीणों ने मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान को शिकायती पत्र दिया था।ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय से भी फोन पर शिकायत की।दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि संगठन का सहारा लेकर क्षेत्र के प्रधानों को गुमराह करके प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर गांव व क्षेत्र की जनता को सताते हैं।सत्यपाल शर्मा संगठन की आंड में अपने अनैतिक कारनामे छुपा लेते हैं। संगठन के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी भी उनकी बातों में हां में हां मिलाते हुए गरीब ग्रामीणों को सताते हैं जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही है और संगठन को कोई मजबूती भी नहीं कर सके। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के निर्देश पर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने आरोपों में घिरे जिलाध्यक्ष सत्यपाल शर्मा को पद से हटा दिया गया है। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने संगठन को मजबूत करने के लिए अब बिलसंडा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार पर विश्वास जताया है। आपको बता दें कि सचिन गंगवार इस बार गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड पर दिल्ली में शामिल होंगे।सरकार के साथ साथ राष्ट्रीय ग्रामीण पंचायती राज संगठन ने भी सचिन गंगवार पर विश्वास जताया है।प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद साथी प्रधानों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!