उत्तर प्रदेश
मिशन दीदी अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन दीदी अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
पीलीभीत।अमरिया कस्बे में मुख्य बाजार चौराहे दुकानों पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन दीदी फेज 5 अभियान के अंतर्गत चौपाल आयोजित कर बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वाबलंबन यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाएं वृद्धावस्था पेंशन सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ जन आरोग्य योजना आदि के बारे में बताया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन्स पावर लाइन 1090-महिला हेल्पलाइन नंबर 181पुलिस आपातकालीन सेवा 112 आदि टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी।