https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में सपा की बनेगी सरकार:राजकुमार राजू

कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में सपा की बनेगी सरकार:राजकुमार राजू

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले चलाया जा रहा पीडीए चर्चा चौपाल का आयोजन जगह जगह किया जा रहा है।वही विधानसभा 129 पूरनपुर क्षेत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राजकुमार राजू ग्रामीणों को पीडीए और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों के बारे में विस्तार से बता रहे।उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जिताकर लखनऊ भेजने में पूरी ताकत लगाकर सपा सरकार बनायेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार राजू ने कार्यकर्ताओं से कहा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ दिया अब भविष्य की तैयारी का समय है।देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है। उत्तर प्रदेश में वही एक मात्र विकल्प है। पीडीए ही भाजपा को मात देगा।समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही जीवन में बदलाव आएगा और गांव की तस्वीर में भी परिवर्तन आएगा।समाजवादी कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत से जुटे रहना हैं। समाजवादी पार्टी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।उसका मानना है कि किसान खुशहाल होगा और नौकरी रोजगार के रास्ते खुलेंगे तभी विकास सार्थक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!