गजरौला के सर्वेश शर्मा पत्रकार को स्मृति चि

गजरौला के सर्वेश शर्मा पत्रकार को स्मृति चिन्ह देकर जिले के गुड सेमेरिटन अवार्ड से सम्मानित किया
पूरनपुर,पीलीभीत।गजरौला निवासी पत्रकार सर्वेश कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के परिवहन विभाग पीलीभीत उत्तर प्रदेश की तरफ से केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी विक्रम दहिया सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर एआरटीओ वीरेंद्र ने प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह देकर जिले के गुड सेमेरिटन( नेक व्यक्ति) अवार्ड से सम्मानित किया गया।उन्हें दूसरी बार इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।सर्वेश कुमार पत्रकार हैं। जिन्होंने दर्जनों लोगों की सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के उनकी जान बचाई राज्य सरकार द्वारा उन्हें पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित किया गया।शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सड़क सत्ता के महा में केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान सर्वेश शर्मा को भी राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी विक्रम दहिया,पुलिस उपाधीक्षक यातायात विधि भूषण मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर,एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।सर्वेश हमेशा समाज हितेषी कार्यों में गतिमान रहे ऐसी कामना के साथ बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।