https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया

हजारा,पीलीभीत।देश भर में श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है।गुरु गोबिंद सिंह की जयंती सिक्ख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है।यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान व समर्पण की याद दिलाता है। इसी उपलक्ष्य में पीलीभीत जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक साहिब खजूरिया सिद्धनगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना तथा उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में काफी संख्या में पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर अपनी व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धार्मिक दीवान का भी आयोजन किया गया था।यहां आपको बता दें कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य जत्थेदार संत बाबा दिलबाग सिंह के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित शनिवार से आंरभ किये गये श्री अखंडपाठ साहिब का समापन सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा निशान सिंह के द्वारा अरदास करने के बाद हुआ।गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान का भी आयोजन किया गया था।धार्मिक दीवान में स्टेज सेक्रेटरी ने श्री गुरू गोविंद सिंह के जीवन में प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया था।इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा निशान सिंह, कथावाचक गुरबचन सिंह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह का इतिहास कथा के माध्यम से तथा विक्रम सिंह ने कविता के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन का इतिहास वहां मौजूद संगत के सम्मुख पेश किया।वहीं इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर संगत के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिसे सेवादारों ने अटूट वरताया।इस अवसर पर जत्थेदार बाबा दीपा सिंह,गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह,उप प्रधान महेंद्र सिंह,मैनेजर निशान सिंह,स्टेज सेक्रेटरी सतनाम सिंह,पूर्व उप प्रधान दलबीर सिंह, सतनाम सिंह फौजी,जसपाल सिंह, मंगजीत सिंह,रणजीत सिंह डेरा,हरपिंदर सिंह समेत तमाम कमेटी के सदस्य व सेवादार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!