हिन्दूवादी संगठन कार्यकर्ताओं के प्रयास से बाघ के हमले में घायल गोवंश का हुआ उपचार

हिन्दूवादी संगठन के प्रयास से बाघ के हमले में घायल गोवंश का हुआ उपचार
पीलीभीत। बाघ ने गोवंशीय पशु पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। इस बात की सूचना पर गौ सेवा जिला अध्यक्ष ने घायल पशु का उपचार कराया। जिसके चलते हुए वर्तमान में वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के गौ सेवा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया ने बताया कि ग्राम बिलारी की सूचना आई के बाघ ने एक गौ माता पर हमला कर उनका पेट एवं गला बुरी तरह से फाड़ दिया है। जिस पर हनुमत सेवा समिति से अनुराग दीक्षित और विपुल पांडे को भेज कर उन्होंने घायल गौमाता का रेस्क्यू करवाया और डॉक्टर राम लखन एवं विकास अग्निहोत्री के द्वारा उनका उपचार कराया। बाद में ग्लूकोज की बोतल और सभी जरूरी दवाइयां पूरनपुर से ले जाकर उन गौ माता को चढ़ाई गई। जिससे कि अब वह स्वस्थ होकर घूम रही है और उनके सारे घाव भी ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। यदि कोई बाघ जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र की ओर आ जाए तो उसे तत्काल पकड़ कर जंगल में छोड़ जाए ताकि कोई अनहोनी घटना घटित ना हो।