दहेज के खातिर विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास

दहेज के खातिर विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास
विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूरनपुर,पीलीभीत।अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में विवाहिता की ओर से ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर निवासी माधुरी देवी ने वताया कि उसकी शादी चार साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुर निवासी अनिल के साथ हुआ था। जिससमे परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नही हुए। कुछ माह बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व सोने की चेन की मांग शुरु कर दी। दहेज न मिलने पर उसको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। 9-10-2024 को दहेज की मांग शुरु कर दी। विवाहिता के मना करने पर ससुराल वालों ने एक राय होकर विवाहिता को लाठी डंडों से मारा पीटा। जान से मारने की नीयत से विवाहिता की गर्दन दबा दी। जिससे मरन अवस्था में हो गई। आस पास के लोगों ने विवाहिता को वमुश्किल बचाया। अगले दिन ससुरालियों ने माल जेवर छीनकर उसको घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की तहरीर मिलने पर सेहरामऊ पुलिस ने पति अनिल कुमार, बैकिन्ना ,ववलू,जसोदा देवी व सुखदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया विवाहिता की ओर से ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।