उत्तर प्रदेश
धान की फर्जी खरीद के शोर में ईमानदारी की मिशाल पेश कर रहे UPSS प्रभारी लखनलाल, पड़ोसियों ने नही लिया सबक
धान खरीद

धान की फर्जी खरीद के शोर में ईमानदारी की मिशाल पेश कर रहे UPSS प्रभारी लखनलाल
पूरनपुर,पीलीभीत। जहां एक तरफ फर्जी धान खरीद को लेकर घनघोर शोर मचा है। इन दिनों क्रय केंद्रों पर 300 और कुछ केंद्रों पर 600 कुंतल खरीद की जा रही है। वही पूरनपुर मंडी में यूपीएसएस के दो क्रय केंद्रों प्रभारी लखनलाल ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहे हैं। वास्तविक किसान के धान लेकर न पहुंचने पर वह फर्जी धान खरीद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यूपीएसएस प्रथम केंद्र पर 16 नवंबर तक 822 कुंतल और द्वितीय केंद्र पर अभी तक कुल 332 कुंतल खरीद की है। 13 नवंबर के बाद किसान न आने पर उन्होंने खरीद नहीं की है। जबकि उनके आसपास लगे केद्रों पर प्रभारी फर्जी धान खरीद कर रहे हैं। कागजों में यह आंकड़ा साफ देखा जा सकता है। किसानों के पास धान था तो क्रय केंद्रों पर खरीद का आंकड़ा कम था। अब धान न होने पर भी खरीद का लक्ष्य कागजों में पूरा हो रहा है। सरल स्वभाव के लखन लाल के यह प्रयास बेईमानों के मुंह पर तमाचा है। इसके अलावा मंडी में विभिन्न क्रय एजेंसीजयों के प्रभारी लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए कागजों में फर्जी खरीद धरले से कर रहे हैं। इन दिनों मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। धान भरा कोई ट्रैक्टर ट्राली अंदर जाता हुआ नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद शाम 5 बजे से पहले ही निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हो जाती है। ऐसे में मंडी प्रशासन और जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। किसान नेता ने धान खरीद में फर्जी वाले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
————-

कलीनगर में भी दौड़ाए जा रहे कागजी घोड़े
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव करेलिया, मैनाकोट, चोखापुरी, शिवनगर, देवीपुर, शाहगढ़ सहित अन्य क्रय केंद्रों पर किसानों के बगैर ही जादुई धान खरीद हो रही हो। खरीद में कागजी घोड़े दौड़ाने के आरोप लग रहे हैं। राइस मिलर द्वारा लक्ष्य की पूर्ति के आरोप लग रहे हैं। अभयपुर शाहगढ़ एट भोपतपुर क्रय केंद्र पर 600 कुंतल धान तोला जा रहा है।
———–
