https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन भानु ने बैठक कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा,प्रशासन की नाकामी पर उठाए सवाल

भारतीय किसान यूनियन भानु ने बैठक कर किसानों की समस्याओं पर की चर्चा,प्रशासन की नाकामी पर उठाए सवाल

पीलीभीत। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के किसान पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष भजनलाल किरोधी ने कहा कि पीलीभीत में किसान दिवस का आयोजन महज औपचारिकता बनकर रह गया है।जिसके चलते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और प्रशासन गोलमाल तरीके से समस्याओं का समाधान कर रहा है।बाबूराम वर्मा ने कहा कि तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं हो पा रहा है। तहसील अध्यक्ष नन्द किशोर राठौर ने कहा कि सरकार और गन्ना प्रशासन गन्ना किसानों के साथ धोखा कर रहा है।किसानों के गन्ने का मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं हो पाया है, जबकि आधे से ज्यादा गन्ना सत्र हो चुका है और अभी तक छोटे किसानों को एक भी पर्ची नहीं मिल पाई है। पीलीभीत के गन्ना किसान परेशान हैं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में जिला महामंत्री अशोक राठौर, जिला संगठन मंत्री मो. अहमद, जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण लाल,ब्लॉक अध्यक्ष ललोरीखेरा सुखलाल, ग्राम अध्यक्ष रामऔतार, रामबाहदुर, डालचंद ग्राम अध्यक्ष विसेन सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!