https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

बेसहारा गौवंशीय पशु बर्बाद कर रहे हैं गेहूं की फसल।

बेसहारा गौवंशीय पशु बर्बाद कर रहे हैं गेहूं की फसल।

अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशुओं से किसानों को राहत नहीं मिल रही है पशु झुंड के साथ खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को चरकर बर्बाद कर रहे हैं जिससे अन्नदाता परेशान हैं। जिम्मेदार इस समस्या पर कोई तबज्जों नहीं दे रहे हैं। तहसील मुख्यालय के आसपास गांव में सैकड़ों की तादाद में बेसहारा पशु खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। अभी मुश्किल से गेहूं की फसल जमकर सीधी हुई है पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं किसानों ने बताया बेसहारा पशुओं को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है फसल की कहां तक निगरानी की जाए दिन रात झुंड के साथ पशु इधर-उधर खेतों में घूमते रहते हैं अभी गेहूं की फसल छोटी है फसल चरते समय कल्ले उखड़ जाते हैं जिससे गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है जिम्मेदार लोग पशुओं को पकड़ने के लिए उदासीन बने हुए हैं फसल बर्बाद हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!