उत्तर प्रदेश
शारदा पर पक्का पुल छोड़िए यहां पेंटून पुल बनाने हो रही लापरवाही, नाव से बढ़ी दुश्वारिया
शारदा नदी

शारदा पर पक्का पुल छोड़िए यहां पेंटून पुल बनाने हो रही लापरवाही, नाव से बढ़ी दुश्वारिया
पीडब्लूडी की लापरवाही का खामियाजा उठा रहे ग्रामीण, नाव से पार होने को लगी लाइन
पीलीभीत। शारदा पर पक्का पुल मंजूर हुआ तो क्षेत्र में लोग काफी खुश हुए। अब नदी पर पक्का पुल तो छोड़िए यहां पेंटून पुल बनाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को लोक निर्माण विभाग की लापरवाही खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। 15 अक्टूबर को शारदा नदी पर शुरू होने वाला पेंटून पुल अभी तक बनकर तैयार नहीं हो सका है। नाव से इसपार से उस पार जाने को लंबी लाइन लग रही है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
नदी पर पेंटून पुल न बनने पर ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायत बाला क्षेत्र के लोगों को तहसील व जिला मुख्यालय जाने के लिए शारदा नदी पर नाव का संचालन शुरू किया गया है। आवागमन करने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण शारदा नदी पर भारी भीड़ देखी जा रही है। जिससे क्षेत्र वासियों की मुश्किलें कम होने की वजह बढ़ गई है। तहसील मुख्यालय जाने के लिए शारदा नदी पर बाइक सवारों की भारी भीड़ होने के कारण घंटों लोगों को नाव का इंतजार करना पड़ रहा है।लोगो को अपना नंबर आने के इंतजार में लंबी कतार लगी हुई।आपको बता दें हर साल 15 अक्टूबर को आवागमन करने के लिए पेंटून पुल का निर्माण कराया जाता है निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद पुल बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है।जिससे क्षेत्र के लोगों मे भारी रोष है।विभाग के पुल में देरी होने के कारण नाव का संचालन किया है।लेकिन नाव चलने से समस्या का समाधान नहीं हो सका।जिला व तहसील मुख्यालय जाने के लिए लोगों को लम्बी लाइन मे खड़े होकर घंटों अपने नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है।नाव पर पहले बाइक चढ़ाने को लेकर काफी झगड़ा हो रहा है।वही ग्रामीणों ने मांग की है की शारदा नदी पर दो नाव का संचालन किया जाए जिससे लोगो को आवागमन मे परेशानी का सामना न करना पड़े। पक्का पुल मंजूर होने के बाद कब बनेगा यह लोगों का सपना बना हुआ है।