
सड़क हादसे में दादा के पास खेत पर जा रही किशोरी की मौत
पीलीभीत। गांव से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे दादा के पास जा रही किशोरी को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कला निवासी अनूप का गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत है। शनिवार को उसके पिता रामकुमार खेत पर काम करने गए थे। शाम को अनूप की 11 वर्षीय पुत्री शिखा खेत पर दादा को पानी देने जा रही थी। तभी अज्ञात बाहन ने उसे च
टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी लगने के बाद राहगीरों के अलावा गांव के कई लोग पहुंच गए। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।