अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को सेहरामऊ पुलिस ने पकड़ा पकड़े गए ट्रैक्टर -ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज,खनन माफ़ियाओं में मचा हड़कंप

अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को सेहरामऊ पुलिस ने पकड़ा
पकड़े गए ट्रैक्टर -ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज,खनन माफ़ियाओं में मचा हड़कंप
पूरनपुर, पीलीभीत।तहसील क्षेत्र में मानक बिपरीत अबैध मिट्टी खनन अंधाधुंध जारी है।प्रतिबंध के बावजूद भी मिट्टी का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करने में लगे हुए हैं। लेकिन अवैध मिट्टी के खनन पर स्थानीय अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। वही सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र मिट्टी खनन और रेत खनन के नाम का गढ़ माना जाता है।
अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की तो खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने परमीशन की आड़ में अवैध खनन कर रहे मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। पुलिस ने ज़ब मिट्टी खनन का परमीशन मांगी तो चालक़ नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चौकी लेकर आई। जिसके बाद अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर को सीज कर चौकी पर खड़ा करा दिया।ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग व उच्चाधिकारियों को दीं है। कार्रवाई के बाद खनन माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र अवैध मिट्टी एवं रेत खनन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। पूर्व में खनन की छापेमारी करने गए नायब तहसीलदार पर खनन माफ़िया हमला भी बोल चुके है। जिसके खननमाफ़ियाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। उसके बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं लें रहा है। परमीशन की आड़ में खनन माफ़िया मानक के अनुरूप अवैध खनन कर राजस्व को अच्छा खासा चूना लगाते है। सेहरामऊ उत्तरी थाने की पूर्व में प्रभारी रही प्रशिक्षु सीओ उपासना पांडेय ने अवैध खनन पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद अवैध खनन बंद हो गया था। उनका तबादला होने के बाद एसपी ने थाने की कमान इंस्पेक्टर मृदुलकांत शुक्ला को सौपी। इसके बाद खनन माफ़िया बेखौफ़ हो गए। और परमीशन की आड़ में अवैध खनन शुरू कर दिया। नवागत इंस्पेक्टर ने भी खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने सूचना पर छापेमारी करते हुए गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र में परमीशन की आड़ में अवैध मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रेक्टर ट्राली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्राम प्रधान के भाई राहत हुसैन का बताया जा रहा है। चालक से खनन की परमीशन से सम्बंधित कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को गढ़वाखेड़ा चौकी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामलें में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए ट्रेक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई से खननमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।