https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
क्राइम

आधीरात सो रही युवती से छेड़ रहे पड़ोसी को पिता ने पकड़ा

महिला अपराध

आधीरात सो रही युवती से छेड़ रहे पड़ोसी को पिता ने पकड़ा

 

हाथ छुड़ाकर आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीलीभीत। आधीरात पड़ोस करने वाला युवक महिला की गैर मौजूदगी में घर में घुस आया। चारपाई पर सो रही युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। शोर मचाने पर पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला 2 नवंबर को भाई दूज पर अपने मायके गई हुई थी। घर पर उसकी बेटी और पति थे। रात खाना खाने के बाद पति छत पर सो गए। बेटी नीचे बरामदे में लेटी हुई थी। तभी पड़ोस का रहने वाला अनुदीप रात 12 बुरी नीयत से घर में घुस आया। इसके बाद युवती को दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा। दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में उसकी पिटाई लगा दी।।शोर सुनकर छत पर सो रहे पिता नीचे आ गए। उन्होने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। इसपर युवक हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। घटना को लेकर हलचल मच गई। वापस लौटी महिला को युवती ने पूरी घटना बताई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!