https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
क्राइम

शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, बेवफाई से आहत प्रेमिका ने निगला जहर

दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, बेवफाई से आहत प्रेमिका ने निगला जहर

छह माह पहले धार्मिक स्थल पर युवती से की थी शादी

पीलीभीत। प्रेमजाल में फंसा कर युवक ने प्रेमिका से दुष्कर्म किया। दिलासा देने के लिए 6 माह पहले उससे धार्मिक स्थल पर शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले युवक ने शादी से इंकार कर दिया। रिश्तेदारी होने के चलते युवक घर आता रहा। कुछ दिन पहले उसने दहेज की मांग कर शादी करने से इंकार कर दिया। बेवफाई से आहत प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया क्षेत्र के गांव में उसके रिश्तेदार युवक का घर पर आना जाना था। इस बीच आरोपी की उसकी बेटी से जान पहचान हो गई। नजदीकिया बढ़ने के बाद 1 साल पहले युवक ने शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 6 माह पहले दोनों ने चुपके से एक धार्मिक स्थल पर शादी कर ली थी। 28 सितंबर रात घर पहुंचे युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद सुबह जाते समय शादी से इंकार कर दिया। आरोपी के पिता, बहन और भाभी से कहा तो सभी दहेज में 2 लाख लाने पर शादी के लिए सोचने की बात कही। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। प्रेमी ने फोन पर युवती से शादी न करने की बात कह कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। 11 अक्टूबर को प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कलीनगर के एक निजि चिकित्सा के यहां भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी जान बच सकी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। माधोटांडा थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया घटना की गांव से सूचना मिली है। कुछ माह पहले दोनों ने धार्मिक स्थल पर शादी की थी। लड़की अपनी ससुराल में ही रह रही थी। विवाद के बाद उसने खेत में डालने वाली दवा खा ली। घर पर पुलिस भी गई थी लेकिन कोई मिला नहीं।मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!