क्राइम
दहेज के खातिर रानी का किया था मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की नही सुलझी गुत्थी

दहेज के खातिर रानी का किया था मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की नही सुलझी गुत्थी
पीलीभीत। दहेज के खातिर सेहरामऊ उत्तरी में रानी की हत्या की गई थी। जम्मू से लौटे पति ने बेटी को प्रताड़ित कर जहर देकर मारने की बात कही। मामले में पति और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका बिसरा प्रजर्व किया गया है।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुसेली की रहने वाली रानी देवी 27 वर्ष का विवाह सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी जोगेश के साथ पांच साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। 21 सितंबर दोपहर संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई थी। ससुराल के लोग घटना के बाद से फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे मृतका के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रजर्व किया गया है। जम्मू से लौटे पिता भारत ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने पति के अलावा सास संगीता और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ विशाल चौधरी ने बताया विवाहिता की मौत में पति, सास ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर बिसरा प्रजर्व किया गया है।