https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

छेड़छाड़ के विरोध में गैर समुदाय के युवक ने महिला को पीटा

छेड़छाड़ के विरोध में गैर समुदाय के युवक ने महिला को पीटा
विरोध करने पर हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। छेड़छाड़ के विरोध में गैर समुदाय के युवक ने घर में घुसकर महिला की पिटाई लगा दी। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के भय से महिला घर से निकलने से कतरा रही है।
कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे रहने वाली महिला ने बताया क्षेत्र के गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी गैर समुदाय का चंगेज खान उसे देखकर अश्लील इशारे कर फब्बतिया कसता है। घर से निकलने के दौरान कई बार उसका पीछा कर परेशान भी कर चुका है। मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना। एक माह पहले युवक महिला के घर में घुस आया। इसके बाद छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मना करने पर उसकी पिटाई लगा दी। शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंगेज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया महिला से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!