https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
क्राइम

बुलेट और 5 लाख न मिलने पर विवाहिता का दबाया गला, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने आरोपी

बुलेट और 5 लाख न मिलने पर विवाहिता का दबाया गला, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने आरोपी
पीलीभीत। दहेज में लाखों की नगदी और बुलेट न मिलने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। हत्या की नीयत से पति ने उसका कई बार गला दबाया। डायल 112 पुलिस पहुंचने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिजुलहाई की रहने वाली सुमन देवी का विवाह 14 में 2022 को कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। बावजूद पति के अलावा ससुर सियाराम, सास गुड्डी, ननद कामिनी देवी व जेठ संजय अतिरिक्त दहेज में 5 लाख की नगदी और एक बुलेट की मांग करने लगे। मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। पति ने कई बार जान से मारने की नीयत से इसकी गर्दन दबाई। 21 जून 2024 को ससुराल में दहेज की मांग कर उसको बेहरमी से पीटा। पेट में लातें लगने से गर्भवती घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंचे पिता ने आरोपियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। डायलॉग 112 पुलिस के समझाने के बावजूद बगैर दहेज के रखने को तैयार नहीं हुए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। कोर्ट का आदेश पर पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!