https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

भाकियू ने गांव में पंचायत कर चलाया सदस्यता अभियान, सौंपी जिम्मेदारी

भाकियू

पूरनपुर, पीलीभीतभारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता अभियान के तहत तहसील कलीनगर ग्राम मैनाकोट में किसान पंचायत संपन्न हुई।
आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि आज किसान असंगठित है। इसीलिए किसान परेशान है। संगठित ना होने के कारण किसानों की समस्याओं का अंबार है। इसलिए किसानों को संगठित होना बहुत जरूरी है। बताया जाता है कि यहां काफी संख्या में किसान एकत्रित हुए काफी किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण की। किसानों की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई व ग्राम मैनाकोट के अतीक खां को तहसील कलीनगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा ग्राम नौरंगाबाद के विशाल यादव को जिला सचिव पीलीभीत का नियुक्त किया गया। जिला सचिव अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। जंगल की जाल फेंसिंग होना चाहिए तथा आवारा पशुओं को तत्काल पड़कर गौशाला पहुंचवाया जाए। आवारा पशुओं से किसानों की जान जा रही है तथा किसानों की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। आवारा पशुओं से तहसील प्रशासन किसानों का बहुत उत्पीड़न कर रही है। इसको सुधार लें अन्यथा जनपद पीलीभीत में उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों कि समस्याओं को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। यह भ्रष्टाचार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। पंचायत में किसान अतीक खां, विक्रमजीत सिंह खैरा, अखिलेश यादव उर्फ कपिल यादव, सूकदेव, सोनू, इमाम अली, काबल सिंह, सहीम खां, सलमान खां, हरिराम आदि किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!