https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

बेसहारा पशु उजाड़ रहे फसल, किसान चिंतित

बेसहारा पशु उजाड़ रहे फसल, किसान चिंतित
अमरिया,पीलीभीतअमरिया क्षेत्र में बेसहारा गौवंशीय पशुओं से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। पशु झुंड के साथ धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। सुबह शाम किसान फसल की रखवाली कर रहे हैं मौका मिलते ही पशु फसल में पहुंच जाते हैं। किसानों का कहना है  धान की फसल तैयार हो चुकी है एक माह में कटाई शुरू हो जायेगी तैयार फसल में पशु झुंड के साथ घुस जाते हैं फसल चर रहे हैं कई कई बीघा धान की फसल बर्बाद कर चुके हैं।  बेसहारा पशुओं को गौ आश्रय स्थलों पर नहीं भेजा जा रहा है। हर समय पशु इधर उधर खेतों में घूमते रहते हैं जिससे फसलों को हानि हो रही है मंहगाई के दौर में कर्ज पात कर जैसे तैसे फसलों को सींचा संवारा है फसल तैयार होते ही पशु फसलों पर टूट पड़े फसल की बरबादी देख किसान चिंतित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!