
अलमारी का ताला तोड़कर लाखों का जेवर और नगदी चोरी, पुलिस को दी तहरीर
पीलीभीत। रात के अंधेरे में चोर घर में घुस आए। इसके बाद अलमारी में रखी सोने चांदी के लाखों के आभूषण निकल लिए। हजारों रुपए की नगदी भी समेट ली। नींद से जागे परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। घर के नजदीक बाइक निकलने के निशान भी मिले हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। ग्रामीण ने किसी परिचित पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया खास निवासी अनिल पुत्र श्रीराम राठौर सात सितंबर को खाना खाने के बाद सो गए। इसी बीच चोर घर में घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर सोने के झाले, अंगूठी, कुंडल, हार, तीन कंठी, चांदी की दो जोड़ी जेबरी सहित अन्य जेवर और 3 हजार की नगदी चोरी कर ली। नींद से जागे परिजनों को मामले की भनक लगी तो उनके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसमें बताया गया है घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को घर के हालात के बारे में जानकारी थी। उन्होंने किसी परिचित पर ही घटना अंजाम देने का शक भी जताया है। इसके अलावा मकान के बाहर शौचालय के पास बाइक मोड़ने के निशान भी मिले हैं। इससे बताया जा रहा है कि चोर बाइक से घटना को अंजाम देकर भागे हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई।