Uncategorized
आवास योजना में अपात्र करने पर भड़की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, परियोजना निदेशक बोले होगी जांच

आवास योजना में अपात्र करने पर भड़की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, परियोजना निदेशक बोले होगी जांच
पीलीभीत। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सेंधमारी होने लगी है। आरोप है 60 ग्रामीणों को अपात्र कर दिया। नाराज महिलाओं ने ब्लॉक पहुंचकर आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में 2022-23 में 282 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। जिसमें लगभग 60 लोगो को अपात्र दिखाकर उनके आवास काट दिये गये। महिलाओं ने बताया उसका रजिस्ट्रेशन 2022-23 में 282 लाभार्थी की सूची में अंकित है। आरोप है जिम्मेदारों की मनमानी के चलते उनको अपात्र किया जा रहा है। जिसको लेकर महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने उनकी पात्रता की जांच कराने की मांग की है। महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर उनके आवास की जांच कराए जाने की मांग की है। आवास न दिए जाने को लेकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। परियोजना अधिकारी शैलेन व्यास ने बताया शेरपुर कला में 282 आवासों की सूची मिली थी। जांच में 63 पात्र पाए गए। 202 पात्रों की सूची फाइनल की गई है। अगर कोई पात्र छूठा है तो जांच की जाएगी।