उत्तर प्रदेश
हर्षोल्लास से मनाया गया भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन,बहनो ने भाईयों की कलाईयों में बांधी राखी

हर्षोल्लास से मनाया गया भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन,बहनो ने भाईयों की कलाईयों में बांधी राखी
गौरव भारती हजारा
हजारा,पीलीभीत।जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र मे भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ के साथ मनाया गया।इस पर्व के अवसर पर बहनो ने रक्षा बांधने वाली थाल को रक्षा सूत्र, रोली,ईतर,कुमकुम पुष्प और मिष्ठान से सजाकर अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर, रोली चंदन का टीका लगाकर, और मिष्ठान खिला कर उनके दीर्घायु की कामना की।वहीं इस पावन पर्व पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को तमाम बेशकीमती तोहफों भेंट किये।इतना ही नही भाइयो ने अपनी बहनो को उम्र भर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।