https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
क्राइम

गोमांस पकड़वाने के शक में दो समुदाय में मारपीट, देश विरोधी नारे लगाने का आरोप, वीडियो बनाने पर युवक के लगे आठ टांके

पिटाई से कई घायल, एक समुदाय के कई लोगों ने कोतवाली में दी तहरीर

पूरनपुर, पीलीभीतकुछ दिन पहले पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं का मांस सहित आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। इससे नाराज आरोपी पक्ष के लोगों ने एक समुदाय के लोगों से गाली गलौज कर मारपीट की। वीडियो बनाने पर युवक के सिर पर धारधार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। देश विरोधी नारे लगाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। 16 अगस्त सुबह नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में दो बाइकों पर सवार छह लोग गोवंश पशुओं का मांस फेंककर फरार हो गए थे। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस में सूचना दी थी। कुछ देर बाद हिंदूवादी संगठन के भी कार्यकर्ता पहुंच गए थे। पुलिस ने छह पर मुकदमा दर्ज कर कुरैशिया निवासी रिजवान, अफ्फान और गुलफाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मोहल्ले के लोगों के प्रयास से पुलिस को सफलता मिली थी। घटना को लेकर विशेष समुदाय के लोग रंजिश मानने लगे। 28 अगस्त रात 10 बजे आरोपी मोहल्ले में गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर मारपीट पर आमदा हो गए। मामले की वीडियो बना रहे एक युवक की बेरहमी से पिटाई लगा दी थी। सिर पर धारधार हथियार लगने से उसके आठ टांके भी आए। घटना को लेकर एक समुदाय के लोगों में काफी नाराजगी है। दो समुदाय के बीच मारपीट होने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसपर गोपाल वर्मा, रमेश कुमार, प्रेमपाल वर्मा, प्रमोद पाल, विशाल वर्मा, राहुल शर्मा, करन वर्मा, विपिन जोशी, विशाल वर्मा, गोपाल सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर युक्त तहरीर पुलिस को दी है। इसमें बताया गया घटना में शामिल 40- 50 लोगों ने देश विरोधी नारे लगाकर बांग्लादेश बनाने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों तरफ से तहरीरे मिली हैं। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!