https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

घर में सो रही विवाहिता से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास, सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने नही की कार्रवाई

घर में सो रही विवाहिता से छेड़छाड़ कर किया दुष्कर्म प्रयास, सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने नही की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ा, एसपी से शिकायत
पूरनपुर,पीलीभीत। पति की गैर मौजूदगी में घर में सो रही विवाहिता से गांव के ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर महिला से गाली गलौज कर उसे पीट दिया। शोर शराबा होने पर लोगों के एकत्र होता देख आरोपी अपनी चप्पल छोड़कर भाग निकला। महिला ने इस मामले से ग्राम प्रधान व पुलिस को अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला ग्रामीण एक ईट भट्टे पर मजदूरी करता है। 12 अगस्त को वह भट्टे पर था। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता को दबोच लिया। इसके बाद छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज कर उसकी पिटाई लगा दी। शोर सुनकर पड़ोस में रह रहे जेठ सहित गांव के कई लोग पहुंच गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। जल्दबाजी में वह अपनी चप्पलें भी भूल गया। महिला ने फोन से पूरी घटना अपने पति को बताई। सूचना ग्राम प्रधान और सुल्तानपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!