https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
Uncategorized

डीएम ने पूरनपुर की गौशालाओं का किया निरीक्षण, जानकारी पर व्यवस्थाए की दुरुस्त

डीएम ने पूरनपुर की गौशालाओं का किया निरीक्षण, जानकारी पर व्यवस्थाए की दुरुस्त
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह ने रविवार तहसील पूरनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरिया  मझरा पशु आश्रय स्थल एवं  नगर पालिका परिषद पूरनपुर में अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जानकारी लगने के बाद जिम्मेदारों ने पहले से ही व्यवस्थाए दुरुस्त कर ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने  गोवंश की संख्या जानी एवं पशु चिकित्सक को नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान  गौशाला परिसर में पौधा रोपित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार पूरनपुर बीरेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!