https://samacharbharat24.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_1725506445367.jpg
उत्तर प्रदेश

अराजकतत्वों ने घरों के बाहर लगाए पोस्टर ग्रामीण बोले गांव में रहना चाहते सभी

प्रधान की मौजूदगी में गृह स्वामी ने पोस्टर हटा दिए हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है

अराजकतत्वों ने घरों के बाहर लगाए पोस्टर ग्रामीण बोले गांव में रहना चाहते सभी

प्रधान की मौजूदगी में गृह स्वामी ने पोस्टर हटा दिए हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

पूरनपुर,पीलीभीतदो समुदाय के बीच विवाद के कुछ दिन बाद घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगने से जिले भर में हडकंप मच गया। मामले की जांच कलीनगर तहसीलदार ने गांव पहुंचकर की। इसमें गृह स्वामी ने बताया रात में अराजक तत्वों द्वारा घरो के बाहर पोस्टर लगा दिए गए हैं। वह पलायन न करके घरों में में रहना चाहते हैं। अब पुलिस पोस्टर लगाने वाले लोगों की तलाश कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र में दो समुदाय के बच्चों के बीच विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया था। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे सामुदाय के लोगों को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगने से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर सूचना बायरल होने के बाद जिले भर में हड़कंप मच गया था।
मामले की जांच करने कलीनगर तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी पिपरिया जयभद्र पहुंचे। इसपर अहमद रजा ने बताया घर के आगे किसी अज्ञात ने दबंगों के चक्कर में मकान बिकाऊ है संबंधी पोस्टर लगा दिया था। जिसकी जानकारी उन्हें रात 11 बजे लगी। शनिवार 1:30 बजे पोस्टर हटा दिया गया है। मैं पलायन न करके अपने घर में रहना चाहता हूं। उन्हें प्रशासन से कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा गांव के प्रधान नन्हेंलाल ने बताया गांव के रहने वाले अब्दुल अहमद, मुन्ने, इश्तियाक, खुदा बख्श व चांद मियां की दीवारों पर किसी अराजकतत्वों द्वारा पोस्टर लगा दिए गए थे। प्रधान की मौजूदगी में गृह स्वामी ने पोस्टर हटा दिए हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!